फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सीएमओ ने सोमवार की शाम शहीद ले.कौशलेंद्र सिंह अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तो यहां पूरा स्टाफ ही गैरहाजिर मिला। इसको देखकर सीएमओ भी दंग रह गए। ऐसे में सीएमओ ने डॉक्टर समेत बीस कर्मचारियों का वेतन रोक दिया। सीएमओ ने बताया कि वह शाम को अस्पताल का जब निरीक्षण करने पहुंचे तो यहां कोई भी कर्मचारी नही था। इमरजेंसी भी बंद थी। यह बहुत बड़ी लापरवाही है। क्येांकि यहां पर प्रसव की भी सुविधा है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले मं डॉक्अर समेत बीस कर्मचारियोंे का वेतन रोका गया है। जब तक इमरजेंसी चालू नही होगी तब तक किसी को वेतन नही मिलेगा। वह फिर यहां का निरीक्षण करेंगे। जो यहां कर्मचारी तैनात हैं वह यहां की व्यवस्था को मजबूत बनायें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.