बरेली, मार्च 22 -- सीएचसी के एनबीएसयू स्टाफ को दी गई ट्रेनिंग बरेली। वरिष्ठ संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर न्यूबॉर्न केयर यूनिट में तैनात स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। नवजात बच्चों की देखभाल को लेकर अहम जानकारी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर में ट्रेनर ने स्टाफ को बताया कि बच्चों की त्वचा का रंग नीला पड़ने लगे तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। इसके साथ ही बेबी वार्मर और फोटो थेरेपी मशीन में बच्चों के इलाज के समय सघन निगरानी जरूरी है। सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह ने बताया कि जिले में पांच सीएससी पर एनबीएसयू यूनिट का संचालन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.