जौनपुर, जून 2 -- बदलापुर (जौनपुर),हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक डॉ. संजय कुमार दुबे समेत चार वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों के स्थानांतरण से स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। एक साथ चार चिकित्सकों के तबादले के बाद अब सीएचसी और क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी महज छह चिकित्सकों के भरोसे रह गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय कुमार दुबे का स्थानांतरण गैर जनपद सुल्तानपुर कर दिया गया है। वहीं डॉ. गौरव सिंह को बदलापुर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाभीपुर, डॉ. कोविदेन्द्र त्रिपाठी को गद्दोपुर तथा डॉ. रविराज को सीएचसी आदमपुर भेजा गया है। एक साथ चार वरिष्ठ चिकित्सकों के स्थानांतरण से क्षेत्र के मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह भी पढ़ें- मटियरा जगदीश व ककरौली स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक ...