सीतामढ़ी, फरवरी 12 -- चोरौत। चोरौत हाई स्कूल के सभाकक्ष में डीएम द्वारा प्रखंड स्तरीय समिक्षात्मक बैठक सह जनता दरबार का आयोजन किया गया। समिक्षात्मक बैठक की शुरुआत कार्यक्रम में स्कूली छात्रों के स्वागत गान से शुरुआत की। ।डीएम रिची पांडेय, डीपीआरओ रौशन झा,एसडीएम गौरव कुमार एसडीपीओ सुनीता कुमारी प्रमुख विभा राउत व जिला पार्षद सदस्य नवल-किशोर राउत आदि को सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ अमित कुमार अमन ने किया। कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की प्रभारी विभूति भूषण झा से सीएचसी की कार्यशैली तथा ओपीडी, डिलेवरी, स्वच्छता,फलेरिया अभियान आदि की जानकारी लिया। जिला पार्षद सदस्य नवल-किशोर राउत ने सीएचसी में चिकित्सक की कमी, चिकित्सक के 24 घंटे नहीं रहने, स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी का अंबार आदि कई शिकाय...