भभुआ, अप्रैल 8 -- पांच अस्पताल बंद मिले, जो खुले थे उन्हें निबंधन कराने का निर्देश दिया बोले सीएचसी प्रभारी, एक भी निजी अस्पताल का नहीं हुआ है रजिस्ट्रेशन (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। सिविल सर्जन के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम ने भगवानपुर के निजी अस्पतालों की जांच की। जांच के दौरान पांच निजी अस्पताल बंद मिले। एक खुला था, जिसकी जांच कर शीघ्र रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया। जांच टीम में सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार और अस्पताल प्रबंधक तारकेश्वर उपाध्याय व अन्य लोग शामिल थे। भगवानपुर प्रखंड में 50 से अधिक ग्रामीण चिकित्सक अस्पताल का संचालन कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इनमें से किसी अस्पताल निबंधन नहीं कराया गया है। इसका खुलासा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने निरीक्षण के बाद किया। ...