भदोही, अप्रैल 26 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग काशी-प्रयाग के मध्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज स्थित है। इन दिनों खून जांच की मशीनों की खराब हो जाने के कारण लगभग दो सप्ताह से चिकित्सकों द्वारा आ रहे मरीजों का जांच बाहर प्राइवेट में भेज रहे हैं। जिससे मरीजों का आर्थिक शोषण हो रहा है। जिसे लेकर उनमें रोष है। बता दें कि नगर स्थित सीएचसी में बड़ी तादात में मरीज इलाज कराने को प्रतिदिन आते हैं। इसके अलावा हाइवे से जुड़ाव के कारण हादसों में घायलों को भी यहीं पर भर्ती कराया जाता है। इन दिनों खून जांच की मशीन खराब होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद लैब टेक्नीशियन अनुराग कुमार ने बताया कि सिलेक्ट्रा मशीन सहित सीबीसी मशीन में तकनीकी खराबी के कारण विगत दो ...