सीएचसी की ईसीजी मशीन खराब, भटक रहे हृदय रोगी
पीलीभीत, अप्रैल 23 -- पीलीभीत/पूरनपुर। हृदय रोगियों को त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरू की गई ईसीजी सुविधा लंबे समय से ठप पड़ी है। केंद्र में स्थापित ईसीजी मशीन बीते करीब एक माह से खराब होने के कारण मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। ईसीजी जांच न होने से हृदय संबंधी शिकायत लेकर आने वाले मरीजों को बिना प्राथमिक परीक्षण के ही अन्य अस्पतालों के लिए रेफर किया जा रहा है। इससे उपचार में देरी होने की आशंका बनी रहती है और मरीजों को अतिरिक्त असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी स्तर पर हृदय रोगियों को प्रारंभिक जांच सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की गई थी, लेकिन उपकरण खराब होने से यह व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य केंद्रों में उपकरणों की कमी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.