बुलंदशहर, जुलाई 7 -- बालिका शिक्षा एवं सरस्वती यात्रा के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय व्यवस्था तथा मानव सेवा के महत्व से परिचित कराना है, जिससे उनमें सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास हो सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भ्रमण की जानकारी विद्यालय की प्राचार्या निशा गुप्ता ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...