गोंडा, जनवरी 30 -- वजीरगंज। सीएचसी पर राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ला ने रैली में शामिल स्वास्थ कर्मियों को शपथ दिलाते हुए रैली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कुष्ठ रोग के उपचार के संदर्भ में जानकारी दी गई। अधीक्षक ने कहा कि शरीर पर हल्के रंग के धब्बे या सुन्नपन हो, तो तुरंत जांच कराएं। इसकी जांच और इलाज सभी अस्पतालों में निशुल्क है। इस मौके पर एनएमएस महेंद्र कुमार मिश्रा, बीपीएम मंजू, बीसीपीएम महेन्द्र कुमार, चीफ फार्मासिस्ट के पी सिंह सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.