सीएचसी करछना में 213 मरीज पहुंचे, बुखार के सर्वाधिक
गंगापार, मई 6 -- मंगलवार रात हुई बारिश के बाद मौसम में आए बदलाव का असर बुधवार को स्वास्थ्य सेवाओं पर भी देखने को मिला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) करछना में कुल 213 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। मौसम सामान्य रहने से मरीजों की कुल संख्या में कुछ कमी दर्ज की गई, लेकिन बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रही। अचानक मौसम बदलने के कारण वायरल बुखार के मामले बढ़े हैं। वहीं, गर्मी के दौरान आमतौर पर बढ़ने वाले उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट आई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि धूप में अधिक देर तक रहने से बचें, क्योंकि उमस और तापमान में उतार-चढ़ाव से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.