सीएचसी कड़ा और सिराथू में छह-छह बेड के इमरजेंसी वार्ड तैयार
कौशाम्बी, जुलाई 29 -- श्रावण मास में कांवरियों और शिवभक्तों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा और सिराथू में छह-छह बेड के विशेष इमरजेंसी वार्ड तैयार किए गए हैं। इन वार्डों में सावन माह के दौरान 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। सीएचसी कड़ा अधीक्षक डॉ. मोहम्मद सऊद ने बताया कि कावरियों के लिए बनाए गए इमरजेंसी वार्ड में एक चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, वार्ड ब्वॉय तथा आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सा उपकरणों की समुचित व्यवस्था की गई है। एंबुलेंस कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थान से कांवरिया के घायल अथवा बीमार होने की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल लाएं। चिकित्सकों को भी निर्देशित किया गया है कि मरीज के पहुंचते ही बिना विलंब उपचार शुरू करें तथा गंभीर स्थिति हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.