अयोध्या, अप्रैल 25 -- भेलसर। रूदौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षक द्वारा आरोपी युवक रमेश पाण्डेय के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर के मामले में स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। सुबह पहुंची जांच टीम को अधीक्षक डॉ. फातिमा हसन रिजवी सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। टीम ने मौके पर मौजूद रमेश पाण्डेय का बयान दर्ज किया और प्रकरण से जुड़े वायरल ऑडियो की भी जांच की। जांच के दौरान स्टाफ नर्स से पूछताछ की गई। जिसमें वायरल ऑडियो को अपना बताते हुए लिखित बयान सौंपा। नर्स के अनुसार ऑडियो में उसकी बातचीत उसके मौसा विजय प्रताप सिंह के साथ हुई थी। जांच टीम में शामिल एडिशनल सीएमओ डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि वायरल ऑडियो करीब डेढ़ माह पुराना है और यह एआई जनरेटेड नहीं, बल्कि वास्तविक है। इसकी पुष्टि जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.