सीएचसी अलीगंज पर डॉ. अश्वनी मित्तल बने चिकित्साधीक्षक
एटा, अप्रैल 8 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रशासनिक बदलाव के तहत डॉ. अश्वनी मित्तल को नया चिकित्साधीक्षक बनाया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए डॉ. अश्वनी मित्तल ने कहा कि प्रदेश सरकार की संचालित सभी स्वास्थ्य योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी अधिक से अधिक लोगों के बनाए जाएं तथा टीकाकरण अभियान को भी गति दी जाए, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिव कुमार राजपूत ने डॉ. अश्वनी मित्तल को विधिवत चार्ज सौंपते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। ऑप्टोमेट्रिस्ट विवेक वशिष्ठ, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर विमल मिश्रा, कंप्यूटर ऑप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.