गौरीगंज, फरवरी 6 -- अमेठी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में डिजिटल एक्सरे की शुरुआत हो गई। सीएचसी में 34 वर्ष पुरानी एक्सरे मशीन से कम चलाया जा रहा था। जिसमें कभी-कभी करंट भी प्रवाहित होने लगता था। एक्स-रे करने वाले कर्मचारियों को करंट का झटका भी लग चुका था। इसको देखते हुए विभाग ने सीएचसी में डीजिटल एक्सरे की व्यवस्था कर दी है। शुक्रवार को सीएचसी प्रभारी की उपस्थिति में एक्स-रे टेक्नीशियन राजेश यादव ने मरीज का एक्सरे कर शुरुआत किया। डॉ. आलोक तिवारी ने बताया कि सीएचसी में डिजिटल एक्सरे शुरू होने से मरीजों की संख्या में इजाफा होगा। पहले दिन 14 मरीजों के एक्सरे किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.