मऊ, अप्रैल 5 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक रामबदन राजभर ने रविवार को करहा बाजार में मेडिकल स्टोर और चिकित्सकों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना अनुमति प्रैक्टिस करते हुए पाए जाने या नारकोटिक्स दवाओं का अवैध भंडारण मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों को दवाओं के रख-रखाव, रजिस्टर मेंटेनेंस और लाइसेंस संबंधी नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही क्षेत्र के सभी चिकित्सकों और मेडिकल स्टोर संचालकों की जल्द ही एक बैठक बुलाने की बात कही, जिसमें शासन के दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी बैठक में टीकाकरण अभियान को लेकर भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी। विशेष रूप...