सीएचसी अधीक्षक को स्वास्थ्य कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
सुल्तानपुर, सितम्बर 23 -- सुलतानपुर, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांग पत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर के अधीक्षक डॉ. एसआर यादव को सौंपा। बुधवार को दिए गए मांग पत्र में नियमितीकरण किए जाने एवं समान कार्य का समान वेतन देने तथा वर्तमान वेतनमान में वृद्धि किए जाने की मांग की गई है। कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई सहित भत्ते का लाभ देने एवं आउटसोर्सिंग को जिला स्वास्थ्य विभाग में समायोजन करने एवं अनुकंपा नियुक्ति किए जाने की मांग की गई है। मांग पत्र में नियमित भर्तियों में 25 प्रतिशत कोटे का निर्धारण करने की मांग करते हुए चेतावनी दी गई है कि दस दिनों तक संगठन जायज मांगों को पूरा करने की प्रतीक्षा करेगा। यह भी पढ़ें- समान काम का मिले समान वेतन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.