गंगापार, मार्च 7 -- संपूर्ण समाधान दिवस में मेजा खास गांव से पहुंचे गुलाम साबिर उर्फ सोनू पुत्र गुलाम ख्वाजा ने डीएम मनीष कुमार वर्मा को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सीएचसी के अधीक्षक डॉ शमीम अख्तर ने जब से अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण कर रखा है, अस्पताल में भारी अव्यवस्था है। 17 फरवरी को वह अपनी गर्भवती बहन की डिलेवरी कराने गया था, वह रात के समय ड्यूटी पर मौजूद रही हेड नर्स ने चेक कर बताया कि महिला के पेट में मौजूद बच्चा बेड़ा हो गया है। इसे किसी हायर सेंटर पर ले जाइए। इस पर अधीक्षक डॉ शमीम ने कहा कि बच्चा अस्पताल में पैदा करवाया जाएगा। ऑपरेशन के दौरान बहन का काफी खून बह गया। बहन की हालत खराब देख वह शहर के एक अस्पताल ले गया, जहां भारी भरकम राशि देने के बाद इलाज शुरू किया। कई दिन बीत जाने के बाद वह जीवन मौत से संघर्ष कर रही है। डीएम ने मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.