सीएचसी अधीक्षक का पद एक माह से खाली
आजमगढ़, मई 30 -- अहरौला, आजमगढ़। अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पिछले करीब एक महीने से अधीक्षक का पद खाली पड़ा है। सीएचसी पर तैनात डॉ. मोहनलाल का बीते माह प्रमोशन होकर आजमगढ़ में डिप्टी सीएमओ पद पर स्थानांतरण हो गया था। उनके जाने के बाद से 24 अप्रैल से अधीक्षक की कुर्सी खाली है। अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा किसी नए चिकित्सा अधीक्षक की नियुक्ति नहीं की गई है। अस्पताल का प्रभार डॉ. शिव कुमार यादव के पास है, लेकिन क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.