बाराबंकी, मई 12 -- सैदनपुर। सीएचसी सिरौलीगौसपुर अंतर्गत मैलाराय गंज में बना हुआ आयुष्मान आरोग्य मंदिर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। परिसर में लगी झाड़ झंखाड़ मुख्य गेट पर बंद ताला शासन की मंशा को मुंह चिढ़ा रहा है। तहसील सिरौलीगौसपुर के तहत मैलारायगंज गांव में काफी अर्सा पूर्व गर्भवती, धात्री महिलाओं व नवजात शिशुओं का टीकाकरण किए जाने के उद्देश्य से आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण हुआ था। परंतु विभागीय उपेक्षा के चलते यह आरोग्य मंदिर वर्तमान समय में वो पीस साबित हो रहा है। परिसर में लगी झाड़ियां और गंदगी से यहां कोई आना नहीं चाह रहा है। गेट पर बंद ताला आदि अव्यवस्थाएं शासन की मंशा पर सवालिया निशान लगा रही हैं। यहां पर सीएचओ आसमा बानो की तैनाती है। परंतु यहां पर बंद ताला खुलने की कभी भी नौबत नहीं आती है। ऐसे में टीकाकरण के लिए जरूरतमंदो को ...