सीतापुर, अप्रैल 11 -- सीतापुर, संवाददाता। विकासखंड सिधौली के आंगनबाड़ी केंद्र देवीपुर में संचालित वीएचएसएनडी सत्र का डीएम डॉ. राजा गणपति आर. ने शनिवार को निरीक्षण किया। जहां एएनएम के अभिलेख अपडेट न पाए जाने पर डीएम ने उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी। वहीं सीएचओ के पास अभिलेख उपलब्ध न होने पर उनके वेतन इंक्रीमेंट में पांच प्रतिशत की कटौती के निर्देश डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान वीएचएसएनडी सत्र में सभी तैयारियां पूर्ण न पाए जाने पर उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने व्यवस्थाओं को तत्काल सुधारने को कहा। डीएम ने आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री से बात कर उपलब्ध उपकरणों की जानकारी ली और उनके समुचित उपयोग के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण संबंधी अभिलेखों को देखा, ड्यू लिस्ट की जानक...