हाथरस, मार्च 18 -- सहपऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को सीएचओ, एएनएम, स्टॉफ नर्स व आशाओं को ह्यूमन पैपीलोमा वायरस की वैक्सीन के लिए एवं वेक्टर जनित रोग प्रशिक्षण दिया गया। सर्व प्रथम उनको बताया गया कि यह वैक्सीन महिलाओं को गर्भाशय के कैंसर से बचाती है। माह अप्रैल से यह वैक्सीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ पर 15 से 16 वर्ष की किशोरियों को दी जाएगी, जिसके लिए लाभार्थी को अपने फोन से रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के उपरांत उन्हें टीकाकरण की दिनांक तथा समय प्राप्त हो जाएगा और वैक्सीनेशन किया जाएगा। आने वाले माह में इस वैक्सीन को नियमित टीकाकरण के अंतर्गत समुदाय में लगाया जाएगा। इसके बाद अन्य रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, और चिकुनगुनिया, काला-अजार जैसे रोग जो संक्रमित मच्छरों या सैंडफ्लाई के काटने से फैलते हैं का उन्मुखीकरण किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.