वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सेंट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल में कक्षा-9 में छात्राओं की सीटें शून्य करने के खिलाफ शुक्रवार से बेमियादी भूख हड़ताल शुरू हो गई। मधुबन में छात्रनेता विपुल सिंह महामना का चित्र लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनका कहना है कि बीएचयू प्रशासन जब तक छात्राओं के प्रवेश की सूचना जारी नहीं करेगा, तब तक उनका सत्याग्रह जारी रहेगा। छात्रों का आरोप है कि सीएचएस में प्रवेश, सीट आवंटन, पारदर्शिता और छात्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विशेष रूप से कक्षा 6 में लॉटरी प्रणाली, कक्षा 9 में छात्राओं की सीटों को शून्य किए जाने और अन्य विसंगतियों को लेकर व्यापक असंतोष है। विपुल सिंह का कहना है कि जब तक इन मुद्दों पर स्पष्ट, लिखि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.