वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी। बीएचयू से संबद्ध सेंट्रल हिन्दू स्कूल की 11वीं की प्रवेश परीक्षा में शुक्रवार को बड़ी गड़बड़ी पकड़ में आई है। कक्षा 11 की प्रवेश परीक्षा के दौरान एक ही रोल नंबर पर दो अलग-अलग छात्र परीक्षा देते पाए गए। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने दोनों छात्रों को पूछताछ के लिए लंका थाने भेज दिया गया है। प्रकरण के मुताबिक विश्वविद्यालय स्थित केंद्र पर छात्रउज्जवल कुमार पुत्र मुन्ना राम की जगह दूसरा छात्र परीक्षा देता मिला। दूसरे मामले में दिव्यांशु सोनकर पुत्र रामजी सोनकर के नाम पर भी किसी और के परीक्षा देने की पुष्टि हुई। इस तरह की गड़बड़ी ने परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था दोनों पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। यह भी पढ़ें- कई प्रयोगों के लिए भी याद रखी जाएगी इस साल की बोर्ड परीक्षा मामले में परीक्षा नियंता क...