प्रयागराज, जून 19 -- कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) भर्ती 2025 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, कार्यालयों और विभागों में लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी)/जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (जेएसए), (पोस्टल असिस्टेंट)/(सॉर्टिंग असिस्टेंट), (डाटा इंट्री ऑपरेटर) आदि के 3522 पदों पर भर्ती होगी। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी सबसे प्रमुख भर्तियों में से एक सीएचएसएल में रिक्तियों का ब्योरा जारी कर दिया है। पिछले साल 23 जून को विज्ञापन के समय रिक्त पदों की संख्या 3131 थी जो 391 पद बढ़कर अब 3522 हो गई है। इनमें अनारक्षित वर्ग के 1675, ओबीसी 768, ईडब्ल्यूएस 337, एससी 490 और एसटी के 252 पद शामिल हैं। रक्षा विभाग के तहत सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में 392, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय में 361, रक्षा विभाग के अधीन रक्षा लेखा महानियंत्रक कार्य...