मेरठ, अप्रैल 5 -- एनसीआर एवं आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जांच में निर्माण स्थलों से उडती धूल और उद्योग में डीजल जनरेटर चलते पकड़े हैं। प्रवर्तन कार्यबल (ईटीएफ) ने 14 से 26 मार्च तक निर्माण एंड विध्वंस, औद्योगिक क्षेत्र, रोड डस्ट और डीजल जनरेटर सेट सहित प्रमुख क्षेत्रों की जांच की थी। ईटीएफ ने मेरठ एवं फरीदाबाद में 16 जोन को कवर करते हुए 140 उल्लंघन पकड़े। आयोग ने मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और बुलंदशहर में चार इकाइयों में डीजल जनरेटर सेट पर भी सील लगाई है। जांच में मेरठ सहित आसपास के जिलों में निर्माण एवं विध्वंस स्थलों पर धूल को नियंत्रित करने के लिए कोई उपाय नहीं मिले। सभी स्थलों पर धूल उड़ती मिली जबकि औद्योगिक इकाई में डीजल जनरेटर चलते मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.