नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता मानकों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने 21 नवंबर को हरियाणा के सोनीपत में बड़ी निरीक्षण कार्रवाई की। इस दौरान 101 औद्योगिक इकाइयों और निर्माण स्थलों की जांच की गई, जिनमें से 29 को आयोग के वैधानिक निर्देशों का उल्लंघन करते पाया गया। इनमें 5 निर्माण एवं ध्वस्तीकरण (सी एंड डी) साइटें भी शामिल हैं। इस व्यापक अभियान के लिए आयोग ने 20 फ्लाइंग स्क्वॉड टीमें तैनात कीं। जिला प्रशासन, डीसी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण में सहयोग किया। जांच अनुपालक और अनुपालक न होने वाले दोनों प्रकार के औद्योगिक क्षेत्रों में की गई। ये कंपनियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.