सीएक्यूएम आग की तीव्रता का आकलन कर रहा
नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण कम करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं की गिनती के बजाय आग की तीव्रता का आकलन करना शुरू कर दिया है। सीएक्यूएम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह वैधानिक निकाय पराली जलाने से प्रभावित भूमि क्षेत्र (जिसे 'जला हुआ क्षेत्र' कहा जाता है) को मापने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है और इसके लिए एक स्पष्ट प्रोटोकॉल तैयार कर रहा है। ये कदम हाल ही में सामने आई कई रिपोर्टों और अध्ययनों के बाद उठाए जा रहे हैं, जिनमें कहा गया है कि 'फायर काउंट' (यानी सक्रिय आग का सैटेलाइट से प्राप्त अनुमान) का उपयोग अविश्वसनीय हो सकता है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण से जंग की तैयारी तेज, जांच और निगरानी को उतारी जाएंगी 334 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.