सीएए हिंसा केस में पुलिस सत्यापन पर जताई आपत्ति, एसपी से मिले वकील
अमरोहा, अगस्त 21 -- साल 2019 में सीएए हिंसा को लेकर अमरोहा शहर के विभिन्न मोहल्लों के करीब 85 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पुलिस द्वारा सत्यापन के नाम पर आरोपियों को बार-बार परेशान किए जाने पर वकीलों ने नाराजगी जताई है। मामले में आरोपियों के अधिवक्ता मुराद आरिफ ने गुरुवार को वकीलों के साथ एसपी लखन सिंह यादव को शिकायती पत्र देकर शहर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। साथ ही नियमानुसार सत्यापन कराने की मांग की है। शिकायती पत्र में बताया गया है कि मुकदमे में लगभग सभी आरोपी जमानत पर हैं और उनके खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि आरोप पत्र दाखिल होने और मुकदमे की सुनवाई अदालत में विचाराधीन होने के बावजूद पुलिस सत्यापन के नाम पर अभियुक्तों को बार-बार परेशान कर रही है। अधिवक्ता का आरोप है कि पुलिसकर्मी आरोपियों के घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.