अमरोहा, मार्च 25 -- अमरोहा, संवाददाता। सीएए-एनआरसी हिंसा के विरोध में अमरोहा में हुई हिंसा से जुड़े मामले में मंगलवार को एडीजे प्रथम की कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। मामले में अब अगली तारीख 13 अप्रैल निर्धारित की गई है। पुलिस की ओर से इस मामले में छह मुकदमे दर्ज कराए गए थे। 76 आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। इसमें कई आरोपियों की पहचान वीडियो-फोटो के आधार पर की गई थी। मामले में एक आरोपी इफ्तेखार की हाल-फिलहाल में मृत्यु हो चुकी है। आरोपियों पर सरकारी संपत्ति का नुकसान करने के अलावा लूट और जानलेवा हमला करने का भी आरोप है।सीएए-एनआरसी के विरोध में 20 दिसंबर 2019 को शहर में हिंसा की चिंगारी भड़क उठी थी। गुस्साई भीड़ ने सरकारी और निजी संपत्ति में तोड़फोड़ और आग लगा दी थी। तीन दिन तक शहर सुलगता रहा था। इस मामले में 55 नामजद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.