लखनऊ, जनवरी 22 -- लखनऊ, संवाददाता। बीए नकवी एडवोकेट मेमोरयिल वीमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को सीएएल पीच और सीएएल पिंक ने अपने मुकाबले जीतते हुए पूरे अंक प्राप्त किए। पहले मुकाबले में सीएएल पीच ने सीएएल ऑरेंज को आठ विकेट से हराया। ऑरेंज के 65 रन के लक्ष्य को सीएएल पीच ने 8.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और जीत दर्ज की। विजयी टीम से निधि सिंह ने 36 रन बनाये, सुप्रिया सिंह ने तीन और साक्षी व त्रिशी वर्मा ने दो-दो विकेट लिये। दूसरे मुकाबले में सीएएल पिंक ने सीएएल व्हाइट को तीन विकेट से हराया। व्हाइट के 91 रन के लक्ष्य को पिंक ने 18.5 ओवर में सात विकेट खोकर प्राप्त किया। विजयी टीम से सरगुन यादव ने 38 रन बनाए, जबकि नव्यता ने चार और शिवानी ने तीन विकेट झटके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...