बरेली, अक्टूबर 6 -- बरेली। सीएआरआई में पोल्ट्री फीडिंग एंड क्वालिटी कंट्रोल पर छह दिवसीए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है। इसमें यूपी, बिहार, उत्तराखंड, पं. बंगाल, झारखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से अभ्यर्थी प्रशिक्षण लेने आए हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. जगबीर सिंह त्यागी ने कहा कर्गीमुर्गी पालन में दाने की गुणवत्ता महत्वपूर्ण है। गुणवत्ता उचित नहीं रही तो इसका प्रभाव सीधे उत्पादन पर पड़ता है। वैज्ञानिक डॉ. एमपी सागर, डॉ. एसके भांजा, डॉ. दिव्या, डॉ. मंजूर अहमद वानी और डॉ. चन्द्र देव ने भी मुर्गी पालन के महत्वपूर्ण पहलुओं को बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...