शामली, अप्रैल 17 -- शामली। शुक्रवार को दिल्ली के रंगपुरी में कनफेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की गवर्निंग काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 2 वर्षो के लिए गवर्निंग काउंसिल के चुनाव संपन्न हुए जिसमें शामली के घनश्याम दास गर्ग को पुनः सर्वसम्मति से राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन के पद पर निर्विरोध चुना गया। बैठक की अध्यक्षता कनफेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने की। इस बैठक में सर्वप्रथम अध्यक्षीय संबोधन हुआ, जिसके बाद गत दो वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और आगामी 2 वर्षों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी पदों के लिए केवल एक ही नामांकन दाखिल हुआ था, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि किसी भी पद के लिए चुनाव की आवश्यकता नहीं है। यह भी पढ़ें- अधिष्ठापन समारोह आयोजित, नवीन कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.