पूर्णिया, जुलाई 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने, उनकी मेहनत, संघर्ष, प्रतिभा और उपलब्धियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से कानफिडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के नेशनल वूमेन विंग द्वारा आयोजित 'नारी वंदन अवार्ड 2026' को लेकर एक विशेष ज़ूम बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्णिया से उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने सहभागिता की। बैठक में दिल्ली के सांसद एवं सीएआईटी के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं महिला विंग से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सीएआईटी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अशोक वर्मा ने की। बैठक के दौरान 'नारी वंदन अवार्ड 2026' के आयोजन, उद्देश्य एवं इसकी रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बताया गया क...