गुड़गांव, मार्च 1 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। द्वारका एक्सप्रेसवे के सेक्टर 103 और 106 में प्रस्तावित निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्रों के खिलाफ निवासियों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में डीएक्सपी-जीडीए के एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह से मुलाकात की और अपना विरोध दर्ज कराया। मंत्री को सौंपे गए लिखित ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने तर्क दिया कि प्रस्तावित स्थान तीव्र गति से विकसित हो रहे आवासीय कॉरिडोर के बीच में है। निवासियों का मानना है कि आवासीय क्षेत्र के पास सीएंडडी वेस्ट प्लांट की स्थापना पर्यावरण संरक्षण और सुनियोजित शहरी विकास के सिद्धांतों के खिलाफ है। यह भूमि भविष्य के शहरी विकास के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, जिसका उपयोग कचरा प्रबंधन संयंत्रों के लिए करना राज्य की दीर्घकालिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.