सीएंडडीएस संस्था ने भी अब दस करोड़ ले साधी चुप्पी
बांदा, मई 8 -- बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में उप जिलाक्रीड़ा अधिकारी कल्पना कमल की कड़ी मेहनत के बाद शासन ने गहराई में बने स्टेडियम की पुराई और विकास के कार्यों के लिए दस करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसमें 1.07 करोड़ से स्पोर्ट्स हास्टल के जीर्णोद्धार, मैदान की फेनसिंग, लाइटिंग का काम होना है। जबकि 9.12 करोड़ मैदान में मिट्टी पुराई के लिए मिले हैं। सीएंडडीएस संस्था को यहां कार्य कराने का जिम्मा मिला है। धनराशि मिले दो माह बीत रहे हैं, अभी तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। कुछ दिन बाद मानसून आ जाएगा, ऐसे में पांच माह कार्य ठप रहेंगे। फिर न तो स्टेडियम की पुराई हो पाएगी और न ही अन्य कार्य हो सकेंगे। यह भी पढ़ें- ठेकेदार ने एकरारनामा नहीं किए जाने के खिलाफ कार्यपालक अभियंता को लिखा पत्र कार्यदायी संस्था के अधिकारी इस बजट को भी ठिकाने लगा देंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.