मुरादाबाद, अक्टूबर 3 -- मुरादाबाद। सपा की देहात विधानसभा में शनिवार को बैठक भोजपुर में हुई। बैठक में 4 अक्तूबर को सिविल लाइन्स स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय से अम्बेडकर पार्क तक आयोजित होने वाले पैदल मार्च की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त(सीईसी) ज्ञानेश कुमार मिलकर संविधान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी,विधानसभा अध्यक्ष मोईनुद्दीन, एजाज अंसारी, मुरसलीन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: सपा कार्यालय पर बैठक में मार्च की बनाई रणनीति यह भी पढ़ें- लोकतंत्र बचाओ सप्ताह में बूथ-सेक्टर स्तर पर होंगी बैठकें यह भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को इंडिया गठबंधन निकालेगा मार्च

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...