हमीरपुर, अक्टूबर 7 -- हमीरपुर/राठ, संवाददाता। वोट चोरी के मुद्दे को लेकर सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग करते हुए सपाइयों ने बुधवार को हमीरपुर और राठ में प्रदर्शन किया। राठ में रानी गेट पर सपाइयों ने सीईसी के पुतले को आग के हवाले कर दिया। जबकि हमीरपुर में पुलिस ने सपाइयों से पुतला छीन लिया。 यह भी पढ़ें- सपाइयों ने पैदल मार्च निकाल रोड किया जाम, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफाहमीरपुर में विरोध प्रदर्शन मुख्यालय में सीईसी को हटाए जाने की मांग को लेकर मुख्यालय में सपाइयों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सैय्यद मिस्बाहुल हसन उर्फ लाला प्रधान के नेतृत्व में सपाइयों ने पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। यहां पहले से ही पुलिस मौजूद थी। जिसने सपाइयों के हाथों से पुतला छीन लिय...