महाराजगंज, सितम्बर 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे व उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों की समीक्षा कर उन्हें रद्द करने की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। जिला कांग्रेस कार्यालय से जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में निकला जुलूस नारेबाजी करते हुए सदर तहसील की ओर बढ़ा। कार्यकर्ताओं की भीड़ जैसे ही सदर तहसील गेट पर पहुंची, वहां पहले से मौजूद कोतवाली पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर कार्यकर्ता सड़क पर ही नारेबाजी करने लगे। काफी देर तक पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच रोकने को लेकर गहमागहमी बनी रही। इसके बाद कांग्रीसी नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े व शाहू महाराज की प्रतिमा के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सरकार के विरो...