सीईसी के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया पैदल मार्च, सौंपा ज्ञापन
कुशीनगर, सितम्बर 29 -- पडरौना, निज संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के देशव्यापी अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में दमवतिया पंचायत भवन रविंद्र नगर से शुरू हुआ मार्च जिला मुख्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और तिरंगा लेकर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अजय लल्लू समेत कार्यकर्ताओं की सांकेतिक गिरफ्तारी की और उन्हें रविंद्र नगर धूस थाने से रिहा कर दिया। यह भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश मार्च, शहीद द्वार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.