सीईसी के इस्तीफे को लेकर कांग्रेसियों का सत्याग्रह
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसी सत्याग्रह पर बैठे। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर गलत तरीके से मतदाताओं के नाम काट कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इसके विरोध में पार्टी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ता सत्याग्रह के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। सीईसी का इस्तीफा होने तक लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए लड़ाई जारी रहेगी।जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा कि गांधी जी के सत्याग्रह के रास्ते पर चलते हुए कांग्रेसी लोकतंत्र के अधिकारों का हनन करने वालों के खिलाफ अहिंसक तरीके से निर्भय होकर खड़े हैं। यह भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर माक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.