धनबाद, अक्टूबर 6 -- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तथा एसआईआर को लेकर सात अक्तूबर को धनबाद में आयोजित होनेवाले इंडिया गठबंधन के वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, हाउसिंग कॉलोनी में बैठक हुई। अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और संचालन योगेंद्र सिंह योगी ने किया। बैठक में इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेताओं, कांग्रेस के पदाधिकारियों, प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में बुधवार के जिलास्तरीय विरोध मार्च को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि मार्च में कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- सीईसी को हटाने के...