सीईसी की कार्यप्रणाली पर सपाइयों ने की चर्चा
उन्नाव, अक्टूबर 2 -- उन्नाव। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयचन्द्र विमल ने पार्टी नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ पार्टी कार्यालय में बैठक कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली और चुनाव आयोग की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके खिलाफ मुकदमा चलाने और कार्रवाई की मांग को लेकर सपा अपना विरोध जारी रखेगी। पार्टी का आरोप है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच और जवाबदेही जरूरी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। बैठक में पार्टी नेताओं के साथ चुनाव आयोग के खिलाफ आगे की रणनीति और प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- वोट बचाओ-देश बचाओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.