भदोही, सितम्बर 17 -- भदोही, संवाददाता। सीईपीसी प्रशासनिक समिति की बैठक हुई। इस दौरान 50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो की तैयारियों एवं सफलता पर मंथन किया गया। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की 43वीं वार्षिक आम बैठक के समापन के बाद परिषद के प्रशासनिक समिति सदस्यों की बैठक हुई। सीईपीसी के अध्यक्ष कैप्टन मुकेश कुमार गोंबर ने कहा कि गोल्डन जुबली मेले को भव्य बनाने का काम किया जाएगा। इस दौरान सीईपीसी के उपाध्यक्ष असलम महबूब, प्रशासनिक समिति के सदस्य महावीर प्रताप शर्मा, मोहम्मद वसीफ अंसारी, अनिल कुमार सिंह, पीयूष कुमार बरनवाल, संजय कुमार गुप्ता, बोधराज मल्होत्रा, रोहित गुप्ता, शेख आशिक अहमद, मेहराज यासीन जान, शौकत खान तथा कार्यवाहक कार्यकारी निदेशक-सह-सचिव डॉ. स्मिता नागरकोटी रहीं। मेले में देश-विदेश से आने वाले खरीदारों तथा सहभागी सदस्य-निर...