दरभंगा, मई 10 -- राजीव रंजन झा, दरभंगा। सीईटी बीएड-2026 के आयोजन की तैयारी तेज हो गयी है। इसके लिए दरभंगा शहर में कुल 37 परीक्षा केंद्रों की सूची केन्द्राधीक्षकों की सहमति के आधार पर तैयार कर ली गई है। इस परीक्षा के संदर्भ में नोडल विश्वविद्यालय बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से दरभंगा शहर के लिए नियुक्त पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार झा ने एलएनएमयू एवं केएसडीयू के विश्वविद्यालय नोडल पदाधिकारी क्रमश: डॉ. अरविन्द कुमार मिलन एवं डॉ. रामसेवक झा से भेंट की। उन्होंने उनके साथ अग्रिम सप्ताह में परीक्षा केंद्रों के भौतिक निरीक्षण की योजना एवं परीक्षा के सफल आयोजन के लिए आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। यह भी पढ़ें- सीईटी-बीएड के लिए 37 परीक्षा केंद्र इस क्रम में उन्होंने सीईटी-बीएड एवं शिक्षाशास्त्री के लिए निर्मित विवरणिका की एक प्रति दोन...