पिथौरागढ़, अप्रैल 16 -- काश पांडेय, पिथौरागढ़। डाकुडा से गुरना तक सरकारी स्कूल बस संचालन करने की मांग को लेकर युवाओं का धरना जारी रहा। गुरुवार को मुख्य शिक्षाधिकारी तरुण पंत ने डीएम कार्यालय के पास स्थित धरना स्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की। सोशल ब्लू फ्रंट के संयोजक कार्तिक टम्टा ने बताया कि बच्चों को प्रतिदिन लगभग 20 किलोमीटर की दुर्गम दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। स्कूल पहुंचने पर बच्चे थक जा रहे हैं,थकने से इसका असर अध्ययन पर भी पड़ रहा है। सीईओ पंत ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, संजय प्रसाद सहित अन्य युवा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सीईओ ने की आंदोलनकारियों से वार्ता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...