नई दिल्ली, फरवरी 24 -- कोलकाता में मंगलवार शाम को सीईओ के कार्यालय के सामने टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को जूते दिखाए और 'वापस जाओ' के नारे लगाए। भाजपा ने आरोप लगाया कि जब अधिकारी मध्य कोलकाता के बीबीडी बाग इलाके में सीईओ कार्यालय से बाहर आ रहे थे, तब उन्हें काले झंडे और जूते दिखाए गए। सुवेंदु के साथ आए पुलिसकर्मियों ने उन्हें सुरक्षा घेरे में लेते हुए जीपीओ के पास खड़ी कार में बैठाया। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी कार्यकर्ताओं के नारेबाजी का जवाब दिया। इस बीच दोनों पक्षों में झड़प हुई, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर दिया और यह सुनिश्चित किया कि दोनों समूह आमने-सामने न आएं। इस बीच सीईओ के कार्यालय में 'एसआईआर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.