रुडकी, मार्च 12 -- रुड़की, संवाददाता। भारत के ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने आईआईटी रुड़की की पप्पड स्टोरेज हाइड्रो पावर रिपोर्ट जारी की। प्रगति, पहल, बाजार वृद्धि और चुनौतिया शीर्षक वाली यह रिपोर्ट देश के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में मार्गदर्शक दस्तावेज मानी जा रही है। घनश्याम प्रसाद ने स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में पम्प्ड स्टोरेज हाइड्रोपावर (पीएसपी) की अपरिहार्य भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत वर्तमान में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि देख रहा है। इस वृद्धि को स्थिरता प्रदान करने के लिए बड़े पैमाने पर ऊर्जा भंडारण, विशेष रूप से दीर्घकालिक समाधानों की तत्काल आवश्यकता है। पीएसपी भारत की एक परखी हुई और सफल त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.