सीईआईआर पोर्टल से विकासनगर पुलिस ने बरामद किए 8 मोबाइल, मालिकों को सौंपे
देहरादून, जुलाई 2 -- विकासनगर। थाना विकासनगर पुलिस ने भारत सरकार के संचार साथी पोर्टल की मदद से गुम हुए 8 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों और उनके परिजनों ने उत्तराखण्ड पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। पुलिस के अनुसार, मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलते ही तत्काल गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर पोर्टल के माध्यम से ट्रेसिंग की प्रक्रिया शुरू की जाती है। इसी क्रम में लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 जुलाई 2026 को यह सफलता हासिल की।थाना विकासनगर पुलिस ने बताया कि अब तकपोर्टल के माध्यम से कुल 78 गुम मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 15.60 लाख रुपये है। इन सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.