सीईआईआर पोर्टल से बरामद मोबाइल किया वापस
देवघर, मई 18 -- पालोजोरी प्रतिनिधि पालोजोरी पुलिस ने गुम मोबाइल को सीईआईआर पोर्टल से बरामद करते हुए उसे मालिक को सौंपा। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि ठेगाडीह के संजय कुमार साह, पिता सूर्य नारायण साह व मसलिया थाना क्षेत्र के परिमल मरांडी की मोबाइल खो गयी थी। इनलोगों ने मोबाइल गुम होने से संबंधित सूचना थाना में दी थी। उसके बाद पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल सेट बरामद किया व मोबाइल मालिक को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- गुम मोबाइल सौंपा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.