सीईआईआर पोर्टल के जरिए मिले 24 मोबाइल धारकों को सौंपा गया
बोकारो, मई 13 -- चास अनुमंडल के अलग अलग थाना क्षेत्र से गायब 24 मोबाइल की विवरणी सहित शिकायत सीईआईआर पोर्टल पर की गई थी। जिसे अनुमंडलीय पुलिस टीम ने बरामद कर लिया है। मंगलवार को सभी मोबाइल धारकों को अलग-अलग थाना में मोबाइल लौटाया गया। इमसें चास में 21, चास मुफ्स्सिल में एक, चंदनकियारी में एक, भोजुडीह ओपी में एक मोबाइल शामिल है। पुलिस अधिकारी के अनुसार मोबाइल धारकों ने मोबाइल चोरी होने व खो जाने की स्थिति में सीइआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत के आलोक में थाना ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल बरामद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.